ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
विदेश

मनी लांड्रिंग मामले में हथियार कारोबारी संजय भंडारी की जमानत पर 13 मई को होगी सुनवाई

लंदन। ब्रिटेन में हथियार कारोबारी संजय भंडारी की जमानत पर अब 13 मई को सुनवाई होगी। भारतीय एजेंसियां मनी लांड्रिंग केस (धन को अवैध रूप से देश से बाहर भेजे जाने का मामला) में भंडारी की हिरासत चाहती हैं। इसलिए उसके प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटिश कोर्ट में अर्जी दे रखी है।

जिला जज ने मामले की सुनवाई को अगले सप्ताह तक के लिए टाल दिया

भंडारी को प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर लंदन पुलिस ने जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। जमानत के विरोध में भारतीय एजेंसियों की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन जिला जज माइकेल स्नो ने मामले की सुनवाई को अगले सप्ताह तक के लिए टाल दिया। इस दौरान भारत सरकार को मामले से संबंधित अतिरिक्त सूचनाएं दाखिल करनी होंगी।

मनी लांड्रिंग मामले की पूर्ण सुनवाई 7 जून से 11 जून के मध्य होनी है

भंडारी के वकील रॉबर्ट बर्ग ने भी सूचनाओं और साक्ष्यों के अध्ययन के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। मामले की पूर्ण सुनवाई 7 जून से 11 जून के मध्य होनी है। अगर अगले सप्ताह होने वाली सुनवाई में कोई खास फैसला हो जाता है, तो जून महीने में सुनवाई की अंतिम तारीखों में बदलाव हो सकता है।

अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट देगा फैसला

अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट फैसला देगा। भंडारी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने मुकदमा दर्ज कर रखा है। जबकि सीबीआइ ने अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज कर रखे हैं।

Related Articles

Back to top button