ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

नोएडा में एंबुलेंस के लिए किराया सूची जारी, तय शुल्क से अधिक की मांग पर होगी कार्रवाई

नोएडा: कोविड-19 मरीजों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतों के मद्देनजर नोएडा प्रशासन ने दूरी के हिसाब से एंबुलेंस सेवा के लिए किराया निर्धारित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को जारी की गई किराया सूची के अनुसार कोई भी एंबुलेंस चालक 10 किलोमीटर की दूरी के लिए 1,000 रूपए ही लेगा। साथ ही 10 किलोमीटर की दूरी के लिए ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस का किराया 1,500 रुपए होगा। ज्यादा दूरी के लिए 100 रूपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि वेंटिलेटर एंबुलेंस के लिए 10 किलोमीटर तक ढाई हजार रुपया और इससे ज्यादा दूरी पर 200 रूपए प्रति किलो मीटर का किराया लगेगा। चौहान ने बताया कि अगर कोई एंबुलेंस चालक संक्रमित मरीज या उनके परिजनों से निर्धारित किराया से ज्यादा रकम की मांग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button