ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

रायपुर।  एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ टोरिया होटल के एक कमरे में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने वाले एक और आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है। वीडियो वायरल करने के मामले में रविवार को पांचवे फरार आरोपित आकाश छाबड़ा उर्फ केतली को आजादचौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि घटना में शामिल मुस्कान रात्रे की मां और वृद्वि साहू की तलाश की जा रही है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि घटना के पीछे रक्सेल और ईरानी गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व स्थापित करने को लेकर चल रहा विवाद भी सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता के संबंध ईरानी गैंग से जुड़े निकले हैं। लिहाजा पुलिस भी मामले की तफ्तीश में सावधानी बरत रही है।

आजादचौक पुलिस थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल करने के मामले में मौदहापारा के हिस्ट्रीशीटर विनय रक्सेल, मुस्कान रात्रे, डिपरपारा आरडीए कालोनी डीडीनगर के शाहिल खान और पलास तिवारी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके बाद रविवार को घटना में शामिल इंद्रप्रस्थ आरडीए कालोनी डिपरापारा निवासी आकाश छाबड़ा उर्फ केतली (21)की गिरफ्तारी की गई है। आरोपितों ने दो मई की शाम को नाबालिग को महादेवघाट के पास अमलेश्वर इलाके में ले जाकर जमीन पर पटककर उसका वीडियो बना लिया था।

फिर हिस्ट्रीशीटर विनय रक्सेल ने वीडियो डिलीट कराने की बात कहकर शास्त्री मार्केट राज टाकिज के पास टोरिया होटल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद विनय ने आकाश को फोन करके वीडियो डिलीट करवा देने कहा, लेकिन बाद में आरोपितों ने वीडियों को इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिय था। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो में मुस्कान की मां लड़ाई-झगड़े को छुड़ाते दिख रही है। जबकि पीड़िता ने मारपीट कर नग्न हालत में वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। जांच में सारी स्थिति साफ होगी।

Related Articles

Back to top button