ब्रेकिंग
बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें प... धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे ... सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण "जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है", सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग क...
देश

नरेश टिकैत की अगुवाई वाले धरनास्थल यूपी गेट पर पहुंची ईंटें, एक्सप्रेस-वे पर पक्के निर्माण का प्रयास

नई दिल्ली/गाजियाबाद। तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने यूपी गेट स्थित धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ईंटें लाकर इकट्ठा कर दी है। सिंघु बॉर्डर के बाद अब यूपी गेट पर भी पक्के निर्माण की आशंका जताई जा रही है। ईंट लाए जाने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए ईंटें लाई गई हैं। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पक्के निर्माण से इन्कार किया। हालांकि पुलिस और खुफिया विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।

प्रदर्शनकारियों बोले, सिर्फ शौचालय बनाने के लिए मंगवाई हैं ईंटें

बता दें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर धरना लगातार जारी है। इसी बीच मंगलवार को धरनास्थल पर एक ट्रक ईंट उतारी गई। सूचना मिलते ही एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारी नेताओं से बात की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बारिश के चलते मोबाइल टायलेट में पानी भर रहा है। शौचालय बनाने के लिए उन्होंने ईंटें मंगवाई हैं। एडीएम सिटी ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और अतिरिक्त मोबाइल टायलेट की व्यवस्था करवाई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने निर्माण न करने की बात कही। साथ ही ईंटें वापस भिजवाने की बात भी मान ली।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आई सफाई, नहीं किया जा रहा है निर्माण

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि किसी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा। शौचालयों को ऊंचा करने के लिए ईंटें लाई गई थीं। गौरतलब है कि पिछले दिनों ¨सघु बार्डर और टीकरी बार्डर पर भी प्रदर्शनकारियों ने पक्का निर्माण कर लिया था।

पुलिस-प्रशासन रख रहा नजर

एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि धरनास्थल पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारी नेताओं ने शौचालय के लिए ईंटें मंगवाई थी। उनके लिए मोबाइल टायलेट की व्यवस्था कर दी गई है।

कानून विरोधी गतिविधि पर होगी कार्रवाई : अमित पाठक (एसएसपी, गाजियाबाद) 

अमित पाठक (एसएसपी, गाजियाबाद) का कहना है कि शौचालय के लिए ईंटें आई थीं। एडीएम सिटी से बात के बाद प्रदर्शनकारी नेताओं ने निर्माण न करने को कहा है। पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग को पूरी जानकारी देने को कहा गया है। कानून विरोधी गतिविधि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button