ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

मछली कारोबारी के कार्यालय से 30 लाख की चोरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। मछली कारोबारी के आफ‍िस से करीब 30 लाख रुपये चोरी होने की बात कही जा रही है। माना इलाके में स्थित एमएम फिश कंपनी के ऑफिस में चोरी की वारदात हुई है। दुकान में रखे कैश पेटी समेत 30 लाख रुपए नकदी की चोरी हुई है। फारेंसिक जांच की टीम, साइबर सेल और माना थाना समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

कंपनी के मालिक स्वप्न मंडल ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे कैश पेटी समेत 30 लाख रुपए नकदी की चोरी हो गई। माना पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि माना इलाके के एमएम फिश कंपनी के ऑफिस से 30 लाख रुपए नकद की चोरी हुई है। फिश कंपनी के संचालक स्वप्न मंडल ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

अज्ञात चोरों ने ऑफिस के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखें कैश पेटी से 30 लाख रुपए पार कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस, एफएसएल और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। कंपनी के संचालक स्वप्न मंडल से प्रारंभिक पूछताछ जारी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखें जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button