ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
विदेश

बच्‍चों को मिलेगी एक और कोरोना वैक्‍सीन, मॉडर्ना का दावा- किशोरों पर प्रभावी है उसकी वैक्सीन

शिकागो। मॉडर्ना कंपनी की वैक्‍सीन बच्‍चों के लिए भी सुरक्षित और प्रभावी पाई गई है। कंपनी ने अपनी वैक्सीन के बच्चों पर हुए दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे के आधार पर बताया कि हमारी वैक्सीन बच्चों पर 100 फीसद प्रभावी और सुरक्षित पाई गई है। यह ट्रायल 12 से 17 साल के बच्चों पर किया गया था। बता दें कि भारत में भी जल्‍द बच्‍चों पर वैक्‍सीन का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। भारत सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है।

मॉडर्ना कंपनी द्वारा बच्‍चों पर किए गए वैक्‍सीन के ट्रायल की विस्‍तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस ट्रायल में 12 से 17 साल के 3,732 बच्चों को शामिल किया गया। इनमें 2,488 बच्चों को वैक्‍सीन की दोनों खुराक दी गईं। ट्रायल के दौरान देखा गया कि जिन बच्चो को वैक्सीन की दोनों डोज दी गईं, उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण सामने नहीं आए। वहीं, ट्रायल में ये भी सामने आया कि बच्चों को एक डोज़ लगने के बाद मॉडर्ना की पहली डोज़ 93 फीसद प्रभावी पाई गई।

अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (एफडीए) ने इसी महीने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी है। ऐसे में मॉडर्ना को मंजूरी मिल जाती है तो ये अमेरिका में किशोरों के लिए दूसरी वैक्‍सीन होगी। भारत के लिए भी ये अच्‍छी खबर है, क्‍योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, तीसरी लहर में बच्‍चे सबसे ज्‍यादा प्रभावित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button