ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
मनोरंजन

गर्लफ्रेंड के और करीब आ गए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के पड़ोस में खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं. दोनों जहां भी साथ जाते हैं मीडिया के कैमरे उन्हें खोज ही लेते हैं।हालांकि ये जोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना ज्यादा बिजी रहता है कि कम ही मिल पाता है। ऐसे में एक साथ समय बिताने का अर्जुना कपूर ने एक रास्ता खोज निकाला है।

‘तेरे घर के सामने एक घर बनाऊंगा’

खबर है कि अब अर्जुन कपूर मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट में वहीं पर एक घर खरीदा जहां मलाइका अरोड़ा का घर है। कहा जा रहा है 25 मंजिल की इस बिल्डिंग में एक स्काईविला अर्जुन कपूर ने भी बुक कराया है।

घर की कीमत है 20 करोड़

अर्जुन कपूर के इस नए घर की कीमत मीडिया में 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जो सभी लग्जरी सुख सुविधाओं से लैस है। यहां पूल से लेकर गोल्फ एरिया तक मौजूद है।हालांकि अर्जुन कपूर ने इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल अर्जुन कपूर की ‘सरदार का ग्रैंडसन’ रिलीज हुई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। वहीं हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें की हैं।

मलाइका को लेकर हैं क्लियर 

मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन ने कहा कि वो इस रिश्ते में एक मर्यादा रखते हैं, और उससे आगे कभी नहीं जाते। मलाइका का एक पास्ट है वो उनके पास्ट का सम्मान करते हैं इसलिए अपने और मलाइका के बारे में मीडिया से कम ही बात करते हैं।

‘एक विलेन 2’ में आएंगे नजर 

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो ‘एक विलेन 2’ में दिखेंगे जो अगले साल रिलीज होगी। वहीं उनकी भूल पुलिस भी जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Related Articles

Back to top button