ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

राकेश टिकैत को वाट्सएप पर मिलीं गालियां, जान से मारने की धमकी भी मिली

नई दिल्ली/गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के यूपी बॉर्डर पर पिछले 6 महीने से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को मोबाइल फोन पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यकर्ता प्रज्जवल त्यागी उर्फ मन्नू त्यागी ने कौशांबी थाने में शिकायत दी है।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी गेट पर चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को वाट्सएप पर गालियां मिली हैं। मारने की भी धमकी दी गई है। संगठन के कार्यकर्ता प्रज्जवल त्यागी उर्फ मन्नू त्यागी ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

प्रज्जव त्यागी ने बताया कि चार अप्रैल से 26 मई तक एक मोबाइल नंबर से राकेश टिकैत को वाट्सएप पर संदेश आए हैं। उसमें उन्हें गालियां दी गई हैं। मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे कौशांबी थाने में इसकी शिकायत दी। चैट का प्रिंट आउट पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस और साइबर सेल की टीम भी लगाई गई है।

चौथी बार मिली धमकी

यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना शुरू हुआ है। राकेश टिकैत को सबसे पहले दिसंबर में फोन पर धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपित मानव मिश्रा को बिहार के भागलपुर से दबोच लिया था। दूसरी बार उन्हें अप्रैल में फिरोजाबाद के एक युवक ने धमकी दी। वह भी पकड़ा गया। तीसरी बार सप्ताह भर पहले धमकी मिली। पुलिस उसकी जांच कर रही है। अब फिर से धमकी मिली है। कुल मिलाकर उन्हें चौथी बार धमकी मिल चुकी है। इनमें से दो बार उन्हें वाट्सएप संदेश भेज कर धमकी दी गई है।

Related Articles

Back to top button