ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

कोरोना ने अपनों को छीना, क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करेगी एकेडमी

रायपुर। क्रिकेट के फलक पर चमकने का सपना देखने वाले बच्चों से कोरोना ने भले ही उनके माता-पिता को छीनकर बेसहारा कर दिया हो, लेकिन ऐसे बच्चों के सपनों को अब क्रिकेट एकेडमी गोद लेगी। जिंदगी में आए सूनेपन को पीछे छोड़ते हुए एकेडमी ने इन बच्चों के सपनों को पंख देने का जिम्मा उठाया है। राजधानी के विप्र कालेज में स्थित टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने न केवल प्रदेश बल्कि देश के अन्य राज्यों के ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने माता-पिता को कोरोना महामारी में खो दिया है। उन बच्चों को निश्शुल्क प्रशिक्षण देगी। इसके लिए एक जून से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 25 से 30 बच्चों ने संपर्क किया है। वहीं 10 से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।रायपुर के अलावा इसमें दूसरे जिले के ज्यादा क्रिकटरों से संपर्क किया है। हालांकि अभी क्रिकेट एकेडमी शुरू नहीं की गई है जैसे ही विभाग से खोलने की अनुमति नहीं। जैसे ही अनुमति मिलेगी इन बच्चों को बुला लिया जाएगा।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन :

जो बच्चे इसका फायदा उठाना चाहते हैं उनको 7489649017, 9329211101 इन नंबरों में फोन करना होगा। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद हकीकत की भी जांच की जाएगी। इसके बाद एकेडमी में निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दूसरे राज्यों के च्चों की भी चिंता :

एकेडमी संचालक शबाब कुरैशी ने बताया कि रायपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ का कोई भी बच्चा जिनके घर के भरण पोषण करने वाले जिम्मेदार की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है वह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दूसरे राज्य के बच्चे भी इसका फायदा उठा सकते हैं। शबाब का मानना है कि क्रिकेट खेल मंहगा होने की वजह से कई बच्चों का सपना टूट जाता, जिसे देखते हुए एकेडमी ने ऐसा फैसला लिया है।

एकेडमी में पहले से ट्रेनिंग ले रहे बच्चों को भी मिलेगा फायदा :

शबाब ने बताया कि कुछ एकेडमी में ऐसे बच्चे हैं जो पहले क्रिकेट कोचिंग ले रहे थे, उनके भी उनके साथ भी ऐसी घटना हुई है। अब उन बच्चों को एकेडमी प्रशिक्षण देगी।

आखिर सरकार खिलाडि़यों के लिए क्या करेगी :

अब देखना यह है कि क्रिकेट का सपना देखने वाले बच्चों के लिए एक रास्ता खुलता दिख रहा। लेकिन कई ऐसे खेल और भी हैं जिस ओर बच्चे अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। ऐसे खिलाडि़यों के लिए सरकार क्या पहल करेगी यह देखना होगा।

Related Articles

Back to top button