ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार
विदेश

बच्चों को लेकर जा रही गाड़ी पलटी, 9 की मौत, 16 घायल

मनीलाः फिलीपीन में एक ट्रक चालक ने ढलान वाली सड़क पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया। ट्रक में सवार कम से कम 9 स्कूली छात्रों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस जांचकर्ता नेल्सन सैकीबल ने बताया कि ड्राइवर समेत घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मध्य सेबू प्रांत के बोलजून शहर में हुई। दो गांव के स्कूलों के छात्रों को सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और खेल महोत्सव में भाग लेना था। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण कुछ छात्र ट्रक के अंदर दब गए, जबकि अन्य एकदम से उछल गए। निवासियों, पुलिस और दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button