ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

राजनाथ सिंह पहुंचे श्रीनगर, कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धाजंलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। वह जम्मू-कश्मीर के करगिल से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए चलाये गये ‘ऑपरेशन विजय’ की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सिंह कठुआ जिले में ऊझ और सांबा जिले में बसांतर में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित दो पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उझ पुल एक किलोमीटर लंबा और बसांतर पुल 617.4 मीटर लंबा है। सेना के बहादुर जवानों ने दुर्गम और प्रतिकूल क्षेत्र तथा खराब मौसम का मुकाबला करते हुए वायु सेना की मदद से करगिल की चोटियों से घुसपैठियों को खदेड़ कर तिरंगा लहराया था। इस यादगार अवसर पर राष्ट्र बहादुर शहीदों की स्मृति में आपरेशन विजय की 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने गत 14 जुलाई को राजधानी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से विजय मशाल को द्रास स्थित करगिल युद्ध स्मारक के लिए रवाना किया था। विजय मशाल को भारतीय सेना के उत्कृष्ट खिलाड़ी और बहादुर योद्धा ले जा रहे हैं। यह उत्तर भारत के 9 प्रमुख कस्बों तथा शहरों से गुजरते हुए 26 जुलाई को शहीदों की कर्मभूमि पर पहुंचेगी। पूरे यात्रा मार्ग पर सेना के जवान देश के लिए ने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button