ब्रेकिंग
हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें। प्रदूषण से खुद को बचाएं! हवा का जहर न बिगाड़े आपका हाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 जरूरी आदतें गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं
देश

आजम खान का बड़ा बयान- 1947 के बाद भी पाकिस्तान न जाने की सजा काट रहे हैं मुसलमान

लगातार हो रही मॉब लिंचिंग से कईयों की जाने जा जुकी है, मॉब लींचिंग के शिकार ज्यादातर मुसलमान हो रहे हैं। कभी ”जय श्राी राम” के नाम पर तो कई ”जय हनुमान” के नाम पर तो सभी गाय हत्या के मामले में मुस्लमानों की हत्या हुई है। जिसके उपर समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश के बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है। आजम खान ने कहा है कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो सजा भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान? उन्होंने इसे अपना वतन माना। अब उन्हें इसकी सजा तो मिलेगी और वो सहेंगे।

सपा सांसद आजम खान ने कहा कि 1947 में मुसलमान पाकिस्तान क्यों नहीं गए? ये मौलाना आजाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल से पूछिए क्योंकि इन लोगों ने मुसलमानों से वादे किए थे। साथ ही उन्होंने ने कहा कि बापू (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी) की अपील पर मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए थे। बापू ने मुसलमानों से कहा था कि ये देश तुम्हारा है, अगर बंटवारा बाकी के मुसलमान भी चाहते तो देश की ये सूरत नहीं होती। मॉब लिंचिंग की घटनाओं से आहत आजम खान ने आगे कहा कि मुसलमान बंटवारे के हिस्सेदार ही नहीं थे और उसके गुनहगार भी नहीं थे, लेकिन आज उसकी सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमान बंटवारे के बाद से लगातार सजा भुगत रहा है। अब जो भी स्थिति हो मुस्लिम इसका सामना करेेंगे। आजम खान ने पूछा कि मुस्लिमों से इतने वादे क्यों किए गए?

गौरतलब है कि शुक्रवार को आजम खान को रामपुर में भू-माफिया घोषित किया गया। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीनें कब्जाने के आरोप में फंसे आजम खान को प्रशासन ने भू-माफिया घोषित कर दिया। जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक ऐसे लोगों को भू-माफिया घोषित किया जाता है, जो दबंगई से जमीनों पर कब्जा करने के आदी हैं। जो लोग अवैध कब्जे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं और जिनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज है। उनका ही नाम उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज कराया जाता है। सरकार भी इसकी निगरानी करती है। उप-जिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि आजम खान का नाम भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button