ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

कोथारी केयर सेंटर में बढ़ेंगे बिस्तर, बनेगा वार्ड व भंडार कक्ष

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने जांजगीर जिले की सीमा पर स्थित फरसवानी और सीमावर्ती कोथारी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों सेंटरों में स्वास्थ्य सुविधाओं और डाक्टरों तथा मानव संसाधन की उपलब्धता पर संतुष्टि जाहिर की। साहू ने दोनों सेंटरों में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से भी डाक्टरों, नर्सों, दवाओं आदि के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने दोनों अस्पतालों में साफ-सफाई पर प्रभारी अधिकारियों की तारीफ की।

कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कोथारी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में एक नए वार्ड बनाने और दवाओं आदि के लिए नया भण्डार कक्ष बनाने की भी तत्काल मंजूरी दी। यह दोनों काम खनिज न्यास मद से किए जाएंगे। नया वार्ड बन जाने से कोथारी के इस अस्पताल में बिस्तरों की संख्या दो से बढ़कर 10 हो जाएगी। इससे कोथारी के साथ-साथ आसपास के लगभग 10 ग्राम पंचायतों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान सहायक कलेक्टर अभिषेक शर्मा सीएमएचओ डा बीबी बोडे, एसडीएम सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और फरसवानी तथा कोथारी के सरपंच भी मौजूद रहे।

भंडारण कक्ष में देखी दवा की उपलब्धता

कलेक्टर ने दोनों अस्पतालों में मेल एवं फीमेल वार्ड तथा प्रसव कक्षों का भी निरीक्षण किया और उनमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी पदस्थ प्रभारी डाक्टरों से ली। उन्होंने दोनों अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। साहू ने डाक्टरों और अस्पताल में पदस्थ मेडिकल स्टाफ को मरीजों से संवेदनशीलता के साथ मधुर व्यवहार करने और उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने भंडार कक्षों में अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं और उनकी मात्रा का भी निरीक्षण किया।

कोरोना काल में भी 61 महिलाओं का सफल प्रसव

कलेक्टर रानू साहू ने कोथारी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पदस्थ सभी अमले को कोरोना काल में भी 61 गर्भवती महिलाओं का सफल संस्थागत प्रसव कराने पर प्रशंसा की। उन्होंने आज इस सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी डाक्टर ने कलेक्टर को बताया कि अप्रैल-मई महीने में सेंटर में 49 गर्भवती महिलाओं का सफल प्रसव कराया गया है। इस दौरान मौहार गांव की कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का भी सफल प्रसव कोथारी के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में हुआ है। डाक्टर ने यह भी बताया कि जून महीने में अभी तक 12 गर्भवतियों का प्रसव इस अस्पताल में कराया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button