ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

सड़क में घायल मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

बिलासपुर। रविवार कोनी थाना क्षेत्र गतौरी में सड़क किनारे गांव का युवक घायल अवस्था में मिला। युवक को स्वजन सिम्स लेकर पहुुंचे। सिम्स में युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान मृतक के स्वजन बार-बार बयान बदल रहे हैं। इससे मामला संदिग्ध हो गया है।

कोनी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि गतौरी निवासी राजेश यादव(19 वर्ष) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने भाई राजा के साथ जानवर हकालने की बात कर घर से निकला था। कुछ देर बार वह सेंदरी-गतौरी मुख्यमार्ग के पास बेहोशी की हालत में मिला। युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। स्वजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस पर डाक्टरों ने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। इस पर कोनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान स्वजन पहले शराब पीकर गिरने की बात कहते रहे। बाद में अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से घायल होना बताया।

मृतक के स्वजन के बार-बार बयान बदलने से पुलिस उलझ गई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद पुलिस एक बार फिर से मृतक के परिवार वालों का बयान दर्ज लेगी।

बयान बदलने के बाद हो रहा संदेह

थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि मृतक के स्वजन ने पहले शराब पीकर गिरने की बात कही थी। इसके बाद पिकअप की टक्कर से घायल होना बताया। इससे पुलिस को मामले में संदेह हो रहा है। मृतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद एक बार फिर से मामले में पूछताछ होगी। इससे मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button