ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

फिर लौटा लॉकडाउन, ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में 2 हफ्ते की सख्त पाबंदियां

मेलबर्न। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके देशों में एक बार फिर से लॉकडाउन का संकट आ गया है। कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों की वजह से दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है। करीब-करीब सामान्य स्थिति की ओर लौट चुके आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में शनिवार को दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसके प्रसार को रोकने के लिए यहां दो हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। सिडनी में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के अबतक कुल 80 मामले सामने आ चुके हैं।

सिडनी शहर की 10 लाख से अधिक आबादी फिलहाल लॉकडाउन के साए में हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन लगाया जरूरी था क्योंकि शहर में डेल्टा वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा कर कोरोना के बढ़ते मामलों में कमी लाई ज सकती है। बता दें सिडनी में संक्रमण के 65 ऐसे मामले मिले हैं जिनका संबंध दो हफ्ते पहले संक्रमित हुए एक कार ड्राइवर से है जो एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के चालक दल सदस्यों को सिडनी एयरपोर्ट से क्वारंटाइन होटल तक लेकर गया था।

कोरोना को काबू करने में ऑस्ट्रेलिया दुनिया में सबसे आगे माना जा रहा था। यहां सीमाओं को बंद करके, शारीरिक दूरी का पालन करके और कोरोना के अन्य नियमों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। इस कारण ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 30,400 केस और सिर्फ 910 मौतें सामने आई हैं।

इजरायल ने भी कोरोना वायरस के नए डेल्टा वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के नियम को फिर लागू कर दिया है। इजरायल में 85 फीसद वयस्क आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है और हाल में उसने देश में सभी कोरोना प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया था। लेकिन अब देश में मामले बढ़ने लगे हैं। चार दिनों में वहां प्रतिदिन सौ से अधिक मामले आए हैं जिनमें गुरुवार को मिले 227 मामले शामिल हैं

फिजी में अप्रैल तक एक भी मामला नहीं मिलने के बाद संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं और गुरुवार को वहां 300 नए मामले मिले। इसका कारण डेल्टा वैरिएंट को बताया जा रहा है। महामारी के सबसे बुरे दौर से अब तक बचे रहे अफ्रीका के कम से कम दर्जनभर देशों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। तीन हफ्तों में इसके रिकार्ड स्तर पर पहुंचने की आशंका है। इस महाद्वीप के 14 देशों में डेल्टा वैरिएंट के मामले मिले हैं।

Related Articles

Back to top button