ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

‘दहेज के लिए पति करता है मारपीट’, Whatsapp पर मैसेज भेजने वाली 24 साल की विस्मया मिली मृत

आज जहां लोग खुद को सभ्य और ज्यादा पढ़े-लिखे कहते हैं वहीं उस दौर में भी अगर लड़कियां दहेज के लिए तंग की जाएं तो फिर ऐसी शिक्षा का क्या लाभ। केरल की युवती दहेज की बलि चढ़ गई। दहेज के कारण अपने ससुराल वालों की यातना की तस्वीरें whatsapp पर शेयर करने वाली 24 साल की एस. वी. विस्मया नायर का शव उसके ससुराल कोल्लम के सस्तमकोट्टा में सोमवार को में बाथरूम में लटका हुआ मिला था। इससे एक दिन पहले विस्मया ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर कई संदेश भेजे थे जिसमें उसने कहा था कि उसका पति दहेज के लिए परेशान कर रहा है।

आरोपी पति एस. किरण कुमार राज्य सरकार में मोटर वाहन विभाग का कर्मचारी है, जिसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मगलवार कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कुमार पर विस्मया को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। घटना से एक दिन पहले विस्मया ने अपने शरीर पर पिटाई के निशान और घाव की तस्वीरें भी व्हाट्सऐप पर उन्हें भेजी थीं। मृतका के पिता ने एक टीवी चैनल को बताया था कि पिछले साल शादी में परिवार ने दहेज के रूप में कुमार को 10 लाख रुपए कीमत की कार, एक एकड़ जमीन और सोने के 100 सिक्के दिए थे।

वहीं विस्मया की संदिग्ध मौत को लेकर जांच कर रही पुलिस महानिरीक्षक स्तर की अधिकारी ने बुधवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें अब तक की जांच में हुई प्रगति से अवगत कराया। मृतक विस्मया आयुर्वेद की छात्रा थी। परिवार से मुलाकात करने के बाद दक्षिणी जोन की पुलिस महानिरीक्षक हर्षिता अत्तालुरी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। हमने पूरी जानकारी जुटाई है। हम पीड़िता के दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रहे हैं। डॉक्टरों का भी विस्तृत बयान लिया जाएगा। हम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button