ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
देश

घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर मार दिया हथौड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का सिर पर हथौड़ी से वार कर फोड़ दिया, जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ एक बैगा है, जो पत्नी का भाई उसके घर कुछ दिन पहले लेकर पहुंचा था। इसी बात से नाराज आरोपी पति ने पत्नी के साथ विवाद शुरू किया। चूंकि आरोपी राज मिस्त्री है इसलिए उसके घर में हथौड़ी मौजूद थी, जिससे उसने हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, थाने में सूचना आई कि चण्डीनगर निवासी पार्वती निषाद को उसके पति द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया है। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से पीड़िता को तत्काल अंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बेटे गेंदलाल निषाद से पूछताछ की।

बेटे ने बताया कि उसके पिता मनहरण निषाद राज मिस्त्री है। बारिश के कारण गुरूवार को उसके पिता और वो काम पर नहीं गए गए थे। दोपहर बाद खाना खाकर उसकी मां पार्वती घर में सो गयी थी। इसी बात से उसके पिताजी ने लडाई झगड़ा करना शुरू किया।

विवाद के दौरान उसके पिता बार-बार नशे में यह कह रहे थे कि तेरे भाई ने मेरे घर में बैगा को क्यों लाया था। विवाद बढ़ा और आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button