Breaking
महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 2... मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्र... श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भ... जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

कटनी में टनल का हिस्सा ढहा, मलबे से नौ में से छह मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

कटनी/भोपाल| मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रानी अवंती बाई परियोजना की नहर का एक हिस्सा ढह जाने से नौ मजदूर दब गए। हादसे के बाद इनमें से छह मजदूरों केा सुरक्षित निकाल लिया गया है और तीन मजदूरों केा सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। यह हादसा शनिवार की रात को हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार , नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा रानी अवंतीबाई परियोजना (बरगी डेम) के तहत नर्मदा के जल को जबलपुर से रीवा तक ले जाने का कार्य नहर के माध्यम से किया जा रहा है। इसी के तहत स्लीमनाबाद में एक अंडरग्राउंड टनल बनाने का कार्य चल रहा है। इसी टनल में शनिवार की शाम को टीबीएम मशीन से कार्य चालू था , तभी टनल का मलबा गिर गया, जिसमे निर्माण कार्य में लगे नौ मजदूर दब गए।

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सुनील जैन मौके पर पहुॅचे। राहत और बचाव कार्य शुरु हुआ। जबलपुर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक नौ में से छह मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। मजदूरों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज जबलपुर तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे मजदूरों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके ।

मजूदरों केा सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जोरों पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं। वहीं क्षेत्रीय सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कटनी के अधिकारियों से हालात का ब्यौरा लिया और ट्वीट कर कहा, जिला प्रशासन से बात करके बचाव कार्य की समीक्षा की, एक श्रमिक को और सुरक्षित (कुल छह) बाहर निकालकर जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है। मेरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा हुई है, वो भी लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। बचे हुए तीन श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच्चे की चोरी गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल     |     गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल     |     मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम     |     श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस     |     Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी खाली हाथ     |     जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार     |     निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण     |     चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत     |     सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201