ब्रेकिंग
भारत की इकोनॉमी का इंजन बना गुजरात: राजकोट में बोले PM मोदी— 'ग्लोबल पार्टनरशिप का नया गेटवे है यह र... भारत की सड़कों पर लिखा गया इतिहास: NHAI का डबल धमाका, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ दुनिया में लहराया प... वाराणसी में मनरेगा आंदोलन पर 'खाकी' का प्रहार: छात्रों पर जमकर चली लाठियां, संग्राम में तब्दील हुआ प... अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: काली कमाई के खेल का होगा पर्दाफाश, PMLA के तहत केस की तै... "देवरिया में गरजा बाबा का बुलडोजर: अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, हटाई गई अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार सावधान! फर्जी ऐप के मायाजाल में फंसा ITBP का जवान, ग्रेटर नोएडा में लगा 51 लाख का चूना "आतंकियों की 'आसमानी' साजिश बेनकाब: जम्मू में सेना ने पकड़ा सैटेलाइट सिग्नल, आतंकियों के हाथ लगा हाई... हाथों में चूड़ियाँ और माथे पर तिलक: इटली की गोरी पर चढ़ा शिव भक्ति का खुमार, संगम तट पर बनीं आकर्षण का... "दिल्ली बनी 'कोल्ड चैंबर': 3 डिग्री तक गिरा तापमान, जमा देने वाली ठंड से कांपी राजधानी "दरिंदगी की सारी हदें पार: पिता ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर उसका मांस खाया, बेटी के खुलासे से दुनिया दं...
देश

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 43 हजार नए मामले, 911 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में आज थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 43,393 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 911 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है।

इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,772) में सामने आए। इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों राज्यों में सामने आए हैं।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 44,459 लोग ठीक हुए। गुरुवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है। एक दिन पहले ही इसमें 336 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब एक्टिव केस बढ़े थे। इससे पहले 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,393

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,459

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 911

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,07,52,950

अब तक ठीक हुए: 2,98,88,284

अब तक कुल मौतें: 4,05,939

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,58,727

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देशभर में टीकाकरण तेजी से जारी

देशभर में गुरुवार 9 जुलाई तक 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 40 लाख 23 हजार 173 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 42 करोड़ 70 लाख 16 हजार 605 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 17 लाख 90 हजार 708 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

Related Articles

Back to top button