ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
धार्मिक

आज काफी करीब आ जाएंगे मंगल और शुक्र, एक-दूसरे को स्पर्श करते होंगे प्रतीत

नई दिल्ली। पृथ्वी के पड़ोसी ग्रहों मंगल (Mars) और शुक्र (Venus) एक दूसरे से आज मिलने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्रों में खास जगह रखने वाले मंगल और शुक्र आज एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। मंगल लाल रंग में नजर आएगा जबकि शुक्र पश्चिम के आसमान में चमकदार आभा के रूप में दिखेगा। इन दोनों के बीच दूरी बेहद कम होने के कारण ये एक-दूसरे को स्पर्श करते प्रतीत होंगे। यह खगोलीय घटना साफ मौसम होने पर सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में देखी जा सकेगी। चंद्रमा भी इन दोनों के काफी करीब से गुजरेगा।

लोगों को इस घटना की जानकारी देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) ने 8 जुलाई को ही इस बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी थी। अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा, ‘आसमान में मंगल और शुक्र एक दूसरे के करीब आएंगे और केवल 0.5 डिग्री पर होंगे।’ पोस्ट में आगे यह भी जानकारी है कि 12 जुलाई यानि आज चंद्रमा भी इन दोनों के करीब होगा।

दुनियाभर में मंगल पर पहुंचने के लिए होड़ है और सभी स्पेस एजेंसिया इसके लिए बेहद आतुर हैं। इसकी मुख्य वजह हमारेे पड़ोसी ग्रह मंगल पर पृथ्वी जैसी कई समानताएं मौजूद हैं। वहीं शुक्र ग्रह पर तेजाब की बारिश होती हैं। हाइड्रोजन के बादल यहां के आसमान मे मंडराते हैं, जो सूर्य के प्रकाश से बेहद चमकदार नजर आते है। इस ग्रह पर तापमान चार सौ डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है।

Related Articles

Back to top button