ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
देश

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए राज्य सरकार: सांसद साव

बिलासपुर। प्रदेश के किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। इसके कारण किसान परेशान हैं और उनकी खेती प्रभावित हो रही है। सांसद अस्र्ण साव ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के माध्यम से राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ सांसद अरुण साव कलेक्टोरेट पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अधिकांश लोग खेती-किसानी करते हैं। साथ ही देशभर में सबसे ज्यादा धान उत्पादन करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है। धान उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध है। प्रदेश के अन्न्दाता किसानों को यदि खाद जैसी समस्याओं से जूझना पड़े तो इससे प्रदेश की तैयारी पर सवाल उठता है।

इस अव्यवस्था से राज्य शासन की पोल खुल गई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने कहा कि किसानों के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश सरकार कारगुजारियां सामने आ गई हंै। सोसायटी में किसाना को खाद नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते खुले बाजार में आसानी से खाद मिल रहा है।

इससे राज्य सरकार की कथनी व करनी में अंतर झलक रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अव्यवस्था दूर करने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, रामचरण वस्त्रकार, दुर्गा कश्यप, मनीष कौशिक, प्रदीप शुक्ला, रमेश साहू, कुशल पांडेय, अभिजीत पांडेय, अशोक दुबे, दीपक साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button