ब्रेकिंग
Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य...
विदेश

इमरान खान ने चीनी पीएम को दिया भरोसा, बम धमाके की जांच में कसर नहीं छोड़ेंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग को बस में हुए बम विस्फोट में मारे गए नौ चीनी नागरिकों की हत्या की पूरी जांच में कोई कसर बाकी नहीं रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी दुश्मन ताकतों को चीन और पाकिस्तान के बीच भाईचारे के रिश्ते को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इमरान खान ने चीन के प्रधानमंत्री से फोन पर हुई बातचीत में शुक्रवार को चीनी नागरिकों की मौत पर शोक संवेदना दी। उन्होंने ली को आश्वासन दिया कि इस घटना की जांच में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। जांच में दोषी पाए गए लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि खैबर पख्तूनवा प्रांत के ऊपरी कोहिस्तान के दासू क्षेत्र में बस में हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे जिसमें से नौ चीनी नागरिक थे। अधिकारियों के मुताबिक यह विस्फोट इतना तेज था कि बस खाई में जाकर गिरी। बस में चीनी इंजीनियर, सर्वेयर और मैकेनिकल स्टॉफ भी था जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दासू बांध पर कार्य कर रहा था। इस बांध का निर्माण कार्य चल रहा है।

ब्लास्ट के बाद बस के इंजन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। इस घटना में 28 चीनी नागरिक घायल भी हुए थे। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब चीन लगातार पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर इमरान खान सरकार को आगाह करता रहा है।

मौजूदा वक्‍त में चीन पाकिस्तान में वन बेल्ट वन रोड के अलावा बिजली और बांध निर्माण की कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसमें हजारों की संख्या में चीनी इंजीनियर और अन्य स्टाफ कार्य करते हैं। पाकिस्तान ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए काफी बंदोबस्त किए हैं फिर भी यह घटना सामने आई है।

इस घटना के बाद पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा था कि पाकिस्तान में चीन की परियोजनाओं में नुकसान पहुंचा है, जिसमें कई चीनी नागरिकों की मौत हुई है। बता दें कि चीन ने पाकिस्तान की कई परियोजनाओं में अरबों डॉलर का निवेश कर रखा है। इन परियोजनाओं की निगरानी के लिए भी हजारों की संख्या में पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। चीन ने विस्फोट के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button