ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

सस्ता हुआ सोना, तुरंत कर लीजिए खरीदारी, जानिए क्या चल रहा है Gold का रेट

नई दिल्ली। सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा है कि गुरुवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की टूट देखने को मिली। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव (Gold Price) 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में गिरावट और रुपये के मूल्य में मजबूती से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली।

चांदी की हाजिर कीमत

दूसरी ओर, चांदी की कीमत में चार रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली वृद्धि देखने को मिली। इससे चांदी की कीमत 65,484 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को चांदी की कीमत 65,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिका डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.43 के स्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का भाव (Gold, Silver Price in Global Market)

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव गिरावट के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी की कीमत 25.17 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”यूएस बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोने में बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का भाव पिछले दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।”

वायदा बाजार में सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:53 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 176 रुपये यानी 0.37 फीसद की टूट के साथ 47,397 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 188 रुपये यानी 0.39 फीसद लुढ़ककर 47,688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं, दिसंबर 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 149 रुपये यानी 0.31 फीसद की तेजी के साथ 48,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

MCX पर सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 352 रुपये यानी 0.52 फीसद की टूट के साथ 66,785 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 67,137 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 350 रुपये यानी 0.51 फीसद की टूट के साथ 68,013 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 68,363 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Related Articles

Back to top button