ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मनोरंजन

एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग को शाहरुख खान की फिल्म में काम दिलाने का दे रहा था लालच

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले का भांडा फोड़ हुआ है। अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि लोगों किसी कलाकार के नाम पर लोगों को ठगने या गलत काम करने की कोशिश करते हैं। इस बार बॉलवुड के किंग शाहरुख खान के नाम पर मानव तस्करी का मामला सामने आया है। एक शख्स ने 17 साल की नाबलिग लड़की को शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर पश्चिम बंगाल के पलाशिपारा से मुंबई बुला लिया था। हालांकि रेलवे पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार आरोपी और नाबालिग की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए हुई थी। नाबालिग रोजाना आरोपी से मैसेज के जरिए बात करती थी। आरोपी ने उसको बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का इवेंट मैनेजर है और नाबालिग को फिल्म में काम दिलाने का लालच दिया। उसने नाबालिग से पलाशिपारा से मुंबई आने को कहा।

इसके बाद नाबालिग पलाशिपारा से मुंबई ट्रेन से आने लगी, लेकिन शख्स को रेलवे पुलिस ट्रैक करने में कामयाब रही और उसको गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल नाबालिग को मुंबई लाने के उसके इरादे का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में दादर जीआरपी के एसआई ज्ञानेश्वर काटकरी ने कहा है, ‘जीआरपी ने 17 वर्षीय एक लड़की को बचाया है, जिसे शाहरुख खान के साथ फिल्मों में भूमिकाएं प्रदान करने के वादे के साथ पलाशीपारा, पश्चिम बंगाल से मुंबई लायी गई थी। वह शख्स, जिसने लड़की को सोशल मीडिया पर लालच दिया वह खुद को इवेंट मैनेजर बता रहा है।’

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आपको बता दें कि शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज और बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं।

Related Articles

Back to top button