ब्रेकिंग
Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया 'बीमार', बोले- "इलाज की जरूरत तुम्हें ह... Punjab Politics: 'सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा...', खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वाय... Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई क...
देश

युवक कांग्रेस में नियुक्ति विवाद, पहले सूची जारी, फिर निरस्त

रायपुर।  युवक कांग्रेस में एक बार फिर नियुक्ति विवाद शुरू हो गया है। पहले युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पद पर निखिल द्विवेदी की नियुक्ति को लेकर विवाद हुआ। अब निखिल ने प्रदेश और जिला स्तर पर जो प्रवक्ता घोषित किए, उसे लेकर बवाल मचा है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा और सहप्रभारी एकता ठाकुर ने एक बयान जारी करके सूची को निरस्त करने की घोषणा की है।

कोलकुंडा ने कहा कि मीडिया विभाग की एक सूची छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नाम से जारी की गई, जो मान्य नहीं है। ऐसी किसी भी सूची की अनुमति राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से नहीं ली गई। ऐसे में इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। कोलकुंडा ने युवक कांग्रेस मीडिया विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी नियुक्ति करने से पहले प्रदेश प्रभारी और प्रदेश नेतृत्व से अनुमति लेना अनिवार्य है।

कोलकुंडा के बयान के बाद निखिल द्विवेदी ने पलटवार करते हुए बयान जारी किया और दावा किया कि सभी नियुक्ति वैध है। निखिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस मीडिया विभाग में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की गई है। गूगल फार्म के जरिए सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन कराया गया।

इसके बाद युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव ने 19 जुलाई को राजीव भवन में सभी कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार लिया। इसके बाद ही युवा कांग्रेस मीडिया विभाग चेयरमैन ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। दरअसल, निखिल द्विवेदी की नियुक्ति के समय भी यही विवाद आया था और उस समय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव के पत्र के हवाले से ही निखिल को चेयरमैन बनाया गया था।

राहुल राव ने टि्वटर पर दे दी बधाई

प्रदेश में मचे विवाद के बीच राहुल राव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची को ट्वीट किया और सभी को बधाई भी दी। इस सूची को आईवाईसी मीडिया छत्तीसगढ़ के टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस सूची में 13 स्टेट कोआर्डिनेटर और सभी जिलों में चेयरमैन की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button