ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...
देश

कमरे में बंद कर पत्नी पर गैंती से हमला, अस्पताल में हो गई मौत

बिलासपुर।चरित्र शंका पर युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में ले जाकर गैती से हमला कर दिया। घायल महिला को स्वजन अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि तोरवा के दोमुहानी निवासी राजेंद्र महिलांगे(35) रोजी मजदूरी करता है। बीते दिनों की उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

इस पर थेम्हापार निवासी उसकी सास शनिबाई कोसले बच्चों को संभालने के लिए आई थी। तबीयत सुधरने के बाद राजेंद्र शराब पीने लगा था। वह आए दिन अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए विवाद करता था। बुधवार की रात भी राजेंद्र ने शराब पी रखी थी। रात दो बजे अचानक पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान उसकी सास शनिबाई ने दोनों को समझाइश दी। इसी बीच राजेंद्र अपनी पत्नी को खींचकर दूसरे कमरे में ले गया।

कमरे को बंद कर उसने अपनी पत्नी पर गैंती से हमला कर दिया। घर वालों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर घायल महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे लेकर सिम्स गए। सिम्स में उपचार के दौरान गुस्र्वार की रात महिला ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर तोरवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

सास की मौजूदगी में करता था मारपीट

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि दामाद की तबीयत खराब होने पर उसकी सास शनिबाई घर आई थी। इस दौरान भी वह अपनी पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट करता था। बुधवार की रात भी वह अपनी सास की ही मौजूदगी में चरित्र पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने महिला को खींचकर दूसरे कमरे ले गया।

बेटे के सामने कर दिया वार

विवाद के दौरान राजेंद्र अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में ले गया। वहां जाने के बाद दोनों शांत हो गए। बाद में राजेंद्र ने कमरे की बिजली बंद कर दी। इस दौरान कमरे में उनका पांच साल का बेटा मौजूद था। बेटा उसकी करतूत ना देख सके इसके लिए उसने कमरे की लाइट बंद कर दी। इसके बाद अपनी पत्नी पर गैती से वार किया। खिड़की से आ रही रोशनी में नाबालिग ने अपने पिता की करतूत देखकर अपनी नानी को इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button