ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
विदेश

बांग्लादेश ने लागू किया सबसे सख्त कोविड-19 लॉकडाउन, सड़कों पर फिर सेना की वापसी

ढाका। बांग्लादेश ने कोरोना महामारी के व्यापक प्रसार को रोकने के लिए देश में अबतक का सबसे गंभीर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को बांग्लादेश में ईद अल-अधा के अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधों में ढील देने के बाद अधिकारियों ने 23 जुलाई से 5 अगस्त तक सख्त लॉकडाउन का फैसला किया है।

बांग्लादेश की सड़कों पर एक बार फिर सेना के जवानों की वापसी हो गई है। इसके साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सदस्य लोगों की गतिविधियों को रोकने के लिए सड़कों पर लौट आए है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को राजधानी ढाका में कहा कि जब तक की बहुत जरूरी नहीं होगा, तब तक किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लॉकडाउन प्रतिबंधों के तहत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। इस कारण राजधानी और उसके आसपास के अन्य शहरों में ईद पर अपने गृहनगर आने वाले हजारों लोग फंसे हुए हैं। राजधानी समेत देश भर के अन्य शहरों और कस्बों में मुख्य सड़कों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। राज्य के लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि पहले से और अधिक सख्त हुए इस लॉकडाउन के दौरान कपड़ा कारखाने बंद रहेंगे।

कोरोना महामारी में लगातार बढोतरी को देखते हुए बांग्लादेशी सरकार ने 1 जुलाई से लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में ईद के अवसर पर 15 से 22 जुलाई एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई थी। बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, देश में अब तक 11,46,564 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 18,851 लोगों की जान जा चुकि है।

Related Articles

Back to top button