ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

टेरर फंडिंग मामले में गुलाम अहमद वानी के घर NIA की छापेमारी

श्रीनगरः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार व्यापार करने वाले दो व्यापारियों के परिसरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पुलवामा और श्रीनगर जिलों में की गई थी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के सहयोग से एनआईए अधिकारियों ने पुलवामा जिला के केलेर क्षेत्र में गुलाम अहमद वानी के घर पर छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि प्रशासन द्वारा एलओसी पार व्यापार को 14 फरवरी 2019 को रद्द करने से पहले वानी इसमें शामिल था।

एनआईए के सूत्रों ने कहा, ‘एक अन्य छापेमारी श्रीनगर में परिमपोरा फल मंडी में की गई।’ ये छापेमारियां एनआईए द्वारा आतंकवाद के वित्त पोषण (टैरर फंडिंग) की जांच के अंतर्गत की गई हैं। एनआईए अब तक कश्मीर के प्रसिद्ध उद्योगपति जहूर वटाली और कई अन्य अलगाववादी नेताओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button