ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

कोलकाता में नई पहल, बुजुर्ग और बीमार लोगों को घर जाकर लगाई जाएगी वैक्सीन

पश्चिम बंगाल का कोलकाता नगर निगम (केएमसी) जल्द ही शहर के बुजुर्ग और बीमार निवासियों के पास उन्हें कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने जाएगा। केएमसी प्रमुख फिरहाद हाकिम ने कहा कि कोलकाता के कई निवासी 80 साल से अधिक की आयु के हैं तथा कुछ 60 साल से अधिक की आयु के हैं और गंभीर रूप से बीमार हैं।

वे कोविड टीकाकरण केंद्रों तक नहीं जा सकते हैं। विशेष अभियान के दौरान इन लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। हाकिम ने बताया कि नगर निकाय स्वास्थ्यकर्मी ऐसे लोगों के आवास पर तभी जाएंगे, यदि उनके परिवार के बाकी सभी सदस्यों ने टीका लगवा लिया होगा। परिवार का कोई भी सदस्य नजदीक के टीकाकरण केंद्र जा सकता है और ऐसे बुजुर्ग और बीमार लोगों का नाम टीकाकरण के लिए पंजीकृत करा सकता है।

 हाकिम ने कहा कि ये उन लोगों को टीका लगाने की पहल है जो बुजुर्ग हैं तथा अपने घरों से बाहर नहीं आ सकते। हमने राज्य के स्वास्थ्य सचिव से बात की और इसके लिए व्यवस्था की।’’ उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button