ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
विदेश

आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे बोरिस जॉनसन, टेरीजा मे देंगी अपना इस्तीफा

लंदन। ब्रेक्जिट को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। बोरिस जॉनसन आज से अपना कार्यभार संभालेंगे। बोरिस बुधवार को आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में जॉनसन ने अपने प्रतिद्वंदी जेरेमी हंट को बड़े अंतर से हरा दिया। बता दें कि ब्रिटेन में सत्तारूढ़ पार्टी का मुखिया ही प्रधानमंत्री बनता है। लंदन के मेयर और विदेश मंत्री रह चुके बोरिस को 92,153 वोट मिले थे। वहीं विदेश मंत्री हंट की झोली में 46,656 वोट ही आए।

बता दें, ब्रेक्जिट को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) से कोई भी समझौता कराने में असफल रही टेरीजा मे ने मई में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उसके बाद कंजरवेटिव पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। आखिरी दौर में विदेश मंत्री जेरेमी हंट और जॉनसन आमने-सामने थे।इस जीत के लिए टेरीजा मे ने जॉनसन को बधाई देते हुए कहा, ‘हम साथ मिलकर ब्रेक्जिट पर काम करेंगे। मेरी तरफ से आपको पूरा समर्थन मिलेगा।’

कैबिनेट में कई भारतवंशी भी हो सकते हैं शामिल
टेरीजा मे बुधवार को महारानी एलिजाबेथ को अपना इस्तीफा सौंपेंगी। इसके बाद परंपरा के अनुसार, महारानी जॉनसन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी। बुधवार शाम को जॉनसन प्रधानमंत्री के तौर पर अपना पहला भाषण देंगे और गुरुवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि उनके मंत्रिमंडल में ब्रेक्जिट समर्थकों के साथ ही भारतवंशी प्रीति पटेल और ऋषि सुनक को भी जगह मिल सकती है।

ब्रेक्जिट पर फिर जताई प्रतिबद्धता
चुनाव जीतने के बाद जॉनसन ने ब्रेक्जिट पर फिर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘हम देश में नई ऊर्जा भरेंगे। 31 अक्टूबर तक ब्रेक्जिट की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। हम इस बदलाव के बाद सामने आने वाले मौके का फायदा उठाने को तैयार हैं।’ ब्रेक्जिट के धुर समर्थक रहे जॉनसन पहले भी हर हाल में ब्रेक्जिट की बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि समझौता हो या ना हो 31 अक्टबूर को ब्रिटेन ईयू से अलग हो जाएगा। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। मंगलवार को यूरोपीय आयोग के उपप्रमुख फ्रैंस टिमरमेंस ने भी बिना किसी समझौते के होने वाले ब्रेक्जिट (नो डील ब्रेक्जिट) को सबके लिए घातक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button