ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर, इन कंपनियों के शेयरों में आई मंदी

नई दिल्ली। आज बुधवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई है। हालांकि, आज लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज करीब 9 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 37,990.23 पर खुला। बाजार खुलने के बाद खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स अधिकतम 38,102.84 अंकों तक गया। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज करीब 9 अकों की मामूली गिरावट के साथ 11,322.45 पर खुला। बाजार खुलने के बाद खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 11,359.75 अंकों तक गया।

आज 9 बजकर 29 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 40.42 अंकों की बढ़त के साथ 38,023.16 पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 33 मिनट पर 1.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,332.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में इसके बाद गिरवाट शुरु हुई। खबर लिखे जाने तक 9 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 73.44 अंकों की गिरावट के साथ 37,909.30 पर और निफ्टी 43.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,287.70 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 39 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से सबसे अधिक तेजी YES BANK, HDFC, Larsen & Toubro Limited, Zee Entertainment Enterprises Limited और Power Grid Corporation of India Limited के शेयरों में देखी जा रही है।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
वहीं, निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से Bharat Petroleum Corporation Limited, Vedanta Limited, JSW Steel Limited, Eicher Motors Limited और Britannia Industries Limited कंपनियों के शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय रुपया
आज बुधवार को रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ खुला। इसके साथ ही भारतीय रुपये की कीमत एक डॉलर के मुकाबले 69.09 रुपये पर आ गई। इससे पहले मंगलवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 68.94 रुपये पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button