ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति

रायपुर: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और शास्त्रीय नृत्य-संगीत का मंत्रमुग्ध करने वाला प्रदर्शन किया। हालांकि, कोरोना के दिशा-निर्देशों को देखते हुए यह कार्यक्रम वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पढ़ने-पढ़ाने का काम जितनी लगन के साथ जारी रखा,यह सराहनीय है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बच्चे को एक जैसी सुविधा और गुणवत्ता के साथ शिक्षा देने के उद्देश्य से ही प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। राज्य सरकार पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास करना चाहती है। सरकार की कोशिश है कि छात्र जिंदगी की हर चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षकों की नियुक्ति के अलावा छात्रों के सतत विकास के लिए लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब जैसे जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह अब हिंदी माध्यम स्कूलों में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। इन स्कूलों के लिए 14500 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जैसे महापुरूषों ने जिस तरह के स्वतंत्र भारत का सपना देखा था, वैसे ही भारत का निर्माण हम सबको मिलकर करना है।

अलग-अलग स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वह कोरबा से इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े थे। वहीं, कोरबा से इस कार्यक्रम में विधायक द्वय मोहित राम केरकेट्टा और पुरुषोत्तम कंवर भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

धमतरी के कक्षा पांचवीं के छात्र तन्मय वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत ‘‘मोर छत्तीसगढ़ के धुर्रा-माटी’’, रायपुर के बीपी पुजारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र ऋषभ शुक्ला ने हारमोनियम पर राग-यमन, अनन्या मोहंती ने नृत्य और भिलाई सेक्टर-3 की विशेष्ठा साहू ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। राजनांदगांव स्कूल की दिशा तम्बोली ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, धमधा दुर्ग स्कूल के रामकृष्ण तिवारी ने एकल गान और सूर्या साहू ने पियानों पर गीत की प्रस्तुति दी।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन वर्चुअल रूप से किया जा रहा है। आने वाले समय में स्थिति में सुधार होने पर राज्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आभार प्रदर्शन स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button