ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

तालिबान की तारीफ करने में फंसे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

मुरादाबाद।अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का समर्थन कर सम्भल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क फंस गए हैं।इस मामले में उनके समेत दो अन्य लोगों पर भाजपा नेता राजेश सिंघल ने मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।मुकदमे में सांसद के साथ फैजान चौधरी, मोहम्मद मुकीम के नाम भी शामिल किए गए हैं।

सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं।इस बार उन्होंने अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को सही ठहराते हुए इसकी तुलता भारत के स्वाधीनता आंदोलन से कर दी।उन्होंने कहा कि जैसे भारत में बड़े से लेकर बच्चे तक आजादी के लिए लड़े वैसा ही अफगानिस्तान में हो रहा है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार मुस्लिमों पर जुल्म कर रही है, तब भी हम देश के साथ हैैं। अब अफगानिस्तान पर अमेरिका ने कब्जा कर रखा है। वहां के लोग भी आजाद रहना चाहते हैं। तालिबान के सहयोग से अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं। यह उनका निजी मामला है। इसमें हम क्या कहेंगे? वहां तालिबान मजबूत है। सपा सांसद के के इस बयान के विरोध में भाजपा नेता राजेश सिंघल ने सम्भल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।जिस पर पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button