ब्रेकिंग
Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश

युवकों से बेरोजगारी भत्ता का फार्म भरा रहा भाजयुमो

बिलासपुर।प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आह्वान पर जिला युवा मोर्चा द्वारा राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता नहीं देने सहित अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार से अगस्त क्रांति अभियान शुरू किया गया है। इस आयोजन के तहत जिले के मंडल स्तर पर जाकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेरोजगार युवकों से फार्म भरवा रहे हैं। फार्म को बेरोजगारी भत्ता दिलाने के लिए एकत्रित कर राज्यपाल को भेजा जाएगा। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी व मंडल अध्यक्ष ऋ षभ चतुर्वेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडल स्तर पर चौपाल लगाएंगे। इस दौरान राज्य शासन द्वारा युवाओं से वादा खिलाफी करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत बेरोजगारों युवकों को बेरोजगारी भत्ता व रोजगार देने की मांग की जाएगी। साथ ही ऐसे युवकों से बेरोजगारी भत्ता के लिए फार्म भराया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार से मंडल स्तर पर इस अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत गांव-गांव में पहुंचकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेरोजगार युवकों को एकजुट करेंगे। इसके साथ ही शिक्षक भर्ती में चयनित बेरोजगार, स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मी, रोजगार कार्यालय पंजीकृत बेरोजगार, विा मितान, लंबित एसआइ भर्ती व लंबित पुलिस भर्ती के कारण बेरोजगार युवक परेशान हैं।

इन मुृद्दों को लेकर भी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार स्र्पयों की बर्बादी कर रही है। वहीं, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है। यह आयोजन शहर के मंडलों में गुस्र्वार से शुरू होगा। आयोजन के पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र के मंडलों में अभियान की शुरूआत की गई।

Related Articles

Back to top button