ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

आखिरकार विराट कोहली ने इंग्लैंड में जीता टास, जो रूट ने बुरी तरह उछाला था सिक्का

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में टास जीत लिया है। हालांकि, इसके लिए उनको काफी लंबा समय तय करना पड़ा है, क्योंकि 2018 में बतौर कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने उतरे थे। 1 अगस्त 2018 के बाद से 25 अगस्त 2021 से पहले तक उन्होंने एक भी टास नहीं जीता, लेकिन अब लीड्स के हेडिंग्ल में उन्होंने इस सिलसिले को तोड़ दिया है।

इंग्लैंड की सरजमीं पर विराट कोहली कप्तान के तौर पर लीड्स टेस्ट मैच से पहले 8 मैच खेल चुके हैं, जिसमें एक मैच वे न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुके हैं, लेकिन एक भी बार वे टास नहीं जीत पाए। हालांकि, अब लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टास जीता, जो कि इंग्लैंड की सरजमीं पर 9 टेस्ट मैचों में टास के लिहाज से पहली जीत रही। ऐसा ही कुछ महान बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन के साथ हुआ था।

दरअसल, आस्ट्रेलियाई दिग्गज डान ब्रैडमैन भी कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की सरजमीं पर पहले 9 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक मैच में टास जीत पाए थे। वहीं, अगर इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले की करें तो इसमें मेजबान टीम के कप्तान जो रूट ने जितनी बुरी तरह से हवा में सिक्का उछाला था, वो हैरान करने वाला था। आमतौर पर सिक्के को स्पिन किया जाता है, लेकिन रूट ने इस अंदाज में फेंका, जैसे वे हवा में काफी दूर सिक्का फेंकना चाह रहे थे।

इस मैच में विराट कोहली ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा चौथी बार है, जब वे लगातार दो मैचों में बिना किसी बदलाव के उतरे हैं। हर कोई चाह रहा था कि विराट कोहली अश्विन को मौका देंगे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button