ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

बागपत: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां ने SP दफ्तर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

बागपत: बागपत जिले में शनिवार को एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपने ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने महिला के हाथ से मिट्टी के तेल की बोतल छीन ली और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने महिला की बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शिकायत के मुताबिक बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय की 14 वर्षीय किशोरी के साथ नौ अगस्त को गांव के ही अनुसूचित जाति के एक युवक ने घर में घुसकर कथित दुष्कर्म किया था और मुंह खोलने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ‌25 अगस्त को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ आरोपित युवक के परिजनों ने किशोरी के स्वजनों पर गाली-गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शुक्रवार को अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस कार्यालय के बाहर आकर किशोरी की मां ने अपने ऊपर बोतल से केरोसिन का तेल छिड़कर कर आत्महत्या का प्रयास किया,जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। जादौन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास एससी/एसटी एक्ट मुकदमें को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी अपराध को सौंप कर उनसे तत्काल आख्या प्रस्तुत करने् के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button