ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
विदेश

अफगानिस्तान: काबुल में सिलसिलेवार बम धमाके, अबतक पांच लोगों की मौत, 10 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक के एक लगातार तीन धमाके हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ANI

@ANI

5 civilians killed and 10 wounded in three explosions in Kabul, Afghanistan: Pajhwok Afghan News

Twitter पर छबि देखें
22 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

अफगान पुलिस का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस के सामने खुद को उड़ा लिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि मारे गए सभी लोग सरकारी कर्मचारी थे। बस खदान और पेट्रोलियम मंत्रालय की थी। उन्होंने आशंका जताई की मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि पहला विस्फोट स्थानीय समय अनुसार सुबह 8.10 बजे हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी काबुल में एक बस को टक्कर मार दी। इसके अलावा काबुल में सुबह दो और धमाके हुए हैं। फिलहाल दोनों धमाकों की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी किसी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button