ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

पूर्व CM कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार हुआ प्रारंभ, VVIP पंडाल में गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अलीगढ़ अतरौली केएमवी इंटर कॉलेज में हवन यज्ञ के साथ त्रयोदशी संस्कार प्रारंभ हो गया है। जहां वीवीआइपी पंडाल में स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राजवीर सिंह राजू भैया, वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई राज्य के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

CM योगी सहित कई VVIP और VIP होंगे शामिल
कल्याण सिंह के तेरहवीं संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री बलजीत सिंह औलख, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, राज्यसभा से सांसद ओम प्रकाश माथुर, अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, सेवा प्रमुख धनीराम, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सह संगठन मंत्री कर्मवीर के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रशासन के मुताबिक, कुछ अति विशिष्ट व्यक्ति धनीपुर हवाई पट्टी पर विशेष विमान/ हेलीकॉप्टर से आएंगे। जबकि कुछ सड़क मार्ग से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। इसके अलावा, अतरौली में भी हेलीपैड बनाया गया है, वहां पर कुछ वीवीआईपी हेलीकाप्टर से आएंगे।

तैयारियों में जुटे हैं 1400 हलवाई
कल्याण सिंह के तेरहवीं संस्कार के लिए 1400 हलवाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। देशी घी से मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। राजस्थानी लड्‌डू से लेकर विभिन्न तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। इसके लिए यूपी, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों की हलवाइयों की टीम जुटी हुई है। प्रशासन की निगरानी में सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button