ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

कोंडागांव में जन्माष्टमी पर उपवास रखना स्‍कूली बच्चों को पड़ा महंगा, शिक्षक ने की पिटाई

कोंडागांव ।  छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत गिरोला के बुंदापारा स्थित माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिक्षक द्वारा पिटाई करने की घटना सामने आई। बुधवार को इंटरनेट मीडिया में बच्चों की वीडियो वायरल होने लगी, जिसमें उपवास रहने वाले बच्चों को शिक्षक द्वारा पिटाई करने की घटना सामने आई। कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों के साथ मारपीट की घटना की पड़ताल करने नई दुनिया संवाददाता के बुधवार को ग्राम गिरोला स्थित विद्यालय पहुंचने पर बच्चों के पालकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ पंचायत भवन में जुटी थी।
भीड़ ने शिक्षक को चारों ओर से घेर रखा था, मौके पर कोडागांव पुलिस की टीम पहुंच उपस्थित भीड़ को तितर बितर करते मामले की विवेचना में जुट गई, विलंब होने पर भीड़ उग्र होने से गंभीर घटना घट सकती थी। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने बताया शिक्षक मरकाम कक्षा लेने मंगलवार को विद्यालय पहुंचे और हम सभी विद्यार्थियों से जन्माष्टमी के अवसर पर उपवास रहने वालों का नाम पूछा उपवास रहने वालों ने हाथ खड़े कर उपवास रहने की जानकारी दी। इतने में शिक्षक भड़कते हुए विशेष समुदाय के देवताओं के खिलाफ अनर्गल बातें करते हुए उपवास रहने वाले बच्चों की पिटाई करने लगे।
शिक्षक चरण मरकाम से घटना की जानकारी लेने पर गलती होने की बात स्वीकार करते दोनों हाथ जोड़कर माफ करने के लिए दया की भीख मांगने लगे।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय गिरोला के प्रधान पाठक चंद्रगुप्त तुरकर ने कहा उपवास रहने वाले बच्चों को शिक्षक मरकाम द्वारा पिटाई की बात सामने आने पर मैंने शिक्षक को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बच्चों द्वारा उचित जानकारी ना देने पर मारने की बात कही, घटना की जानकारी मैंने विभागीय उच्च अधिकारियों को दी है।
मामले के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव राजेश मिश्रा ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है, जानकारी लेकर ही उचित जानकारी दूंगा।’

Related Articles

Back to top button