ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

तीन दिन के चिंतन शिविर में पुरंदेश्वरी के बयान पर सीएम बघेल ने किया पलटवार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सधे अंदाज में निशाना साधा। अमरकंटक और पेंड्रा की यात्रा से गुस्र्वार शाम को रायपुर पहुंचे बघेल ने कहा कि पुरंदेश्वरी जब हमारे साथ थीं तो ठीक थी, लेकिन अब उनको क्या हो गया है, जो इस तरह की स्तरहीन बात कर रही हैं। भाजपा में जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आई है। तीन दिन के चिंतन शिविर में उनके दिमाग से सिर्फ थूक ही निकला। बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी।
पुरंदेश्वरी हम लोगों के साथ थीं, अर्जुन सिंह के साथ राज्यमंत्री थीं, तब तो ठीक-ठाक थीं। उनको यह सोचना चाहिए कि यदि आसमान पर थूकोगे तो खुद के चेहरे पर ही गिरता है। उधर, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी के यह बोल बेहद स्तरहीन है। साफ तौर पर नजर आ रहा है कि वो कांग्रेस से कितनी नफरत करती हैं। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ अपमान किया है।
राहुल के छत्तीसगढ़ आने से डरती है भाजपा
मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा के आरोपों का भी जवाब दिया। भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल के नाम पर कांग्रेस सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों को बरगला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसे आरोप लगाती है, क्योंकि उनको चिंता है कि राहुल के आने से यहां कांग्रेस मजबूत होगी। राहुल के छत्तीसगढ़ आने से भाजपा डरती है। हम अपने नेता को कब बुलाएंगे, ये हम देखेंगे।

Related Articles

Back to top button