ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

फिर डराने लगी कोरोना की रफ्तार, आज लगातार 5वें दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर डराने लग गई है। आज लगातार 5वें दिन कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले (Corona New Cases) सामने आए हैं और 308 लोगों की मौत (Corona Deaths) हुई है। हालांकि इस दौरान 38,069 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त (Corona Recovery) भी हुए हैं। इस प्रकार देश में कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर 4 लाख के पार (4,10,048) हो गए हैं। मौजूदा समय में रिकवरी रेट 97.42 फीसद है।

मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार पांच दिनों से जारी है, जब रोजाना 40 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। अब तक देशभर में कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है।

देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 4,10,048 है जो कुल मामलों का 1.24 फीसद है। देश में 97.42 फीसद रिकवरी रेट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 38,091 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं। अब तक देशभर में रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 3,21,38,092 हो गई है।

यदि केरल की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 29,682 कोराना पॉजिटिव के नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में 142 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कोरोना वायरस महामारी के बीच केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एनसीडीसी की एक टीम केरल भेजी है, जो आज वहां पहुंच रही है। टीम राज्य को तकनीकी सहयोग देगी. इस वायरस की वजह से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है।

वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 4,130 नए मरीज मिले और 64 संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले 64,82,117 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,37,707 पहुंच गई है। आज 2506 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों का आंकड़ा 62,88,851 पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button