ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

शर्मनाक: नशे में धुत्त 72 वर्षीय व्यक्ति ने गाय से किया दुष्कर्म

लुधियाना: थाना डिवीजन नं. 7 के इलाके ताजपुर रोड़ पर डेरी कॉम्प्लेक्स में शनिवार रात लगभग 12 बजे शराब के नशे में धुत्त 72 वर्षीय व्यक्ति गाय से दुष्कर्म कर रहा था। गाय के मालिक के आने पर वह मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू नेता घटनास्थल पर इक्ट्ठे हो गए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसी के साथ पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो हाईवे जाम किए जाएंगे।

जानकारी देते हुए डेरी के मालिक मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे जब वह अचानक उठा तो उसने देखा कि एक आदमी गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह शराब के नशे में धुत्त था और उसे देखकर तुंरत ही मौके से भाग गया। रविवार सुबह घटना का पता चलते ही शिवसेना नेता अमित अरोड़ा और ताजपुर रोड पर स्थित शनि मंदिर के अध्यक्ष मुकेश खुराना मौके पर पहुंचे जिन्होनें आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। जानकारी के अनुसार आरोपी उसी इलाके में ट्राली चलाता है। जब उसके घर पर दबिश दी गई तो वहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button