ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज, ये है मामला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ राजधानी के डीडी नगर थाने में धारा 153-(A) और 505-(1)(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज की लिखित शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सांप्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराएं उनके खिलाफ लगाई हैं। थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज ने नंद कुमार बघेल के खिलाफ शिकायत की गई थी।

मामले की जांच के बाद पाया गया कि नंद कुमार बघेल के द्वारा ब्रा्ह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। ब्राह्मण समाज का नागरिक होने और विदेशी होने से उन्हें देश से बाहर निकाल देने के संबंध में कहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। तब, रविवार सुबह ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आई है।

उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है। उनके इस बयान से उन्हें भी दुख हुआ है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह पता चला है कि यह बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए केस दर्ज करने की कार्यवाही नहीं होगी, क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं।

भूपेश बघेल ने साफ कहा कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं यह बात सभी को पता है। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, फिर चाहें वह मेरे पिता ही क्यों न हों।

Related Articles

Back to top button