ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
देश

गौ हत्या करने वाले को फांसी का प्रावधान होना चाहिए: साक्षी महाराज

उन्नाव: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व सांसद साक्षी महाराज बयानबाजी करने में पीछे नहीं हटते हैं, वो कभी भी कही भी किसी भी मंच से विपक्ष पर हमलावर हो जाते है। साक्षी महराज ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। साथ ही गौ हत्या पर बड़ा बयान दिया है।

साक्षी महराज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर कहा कि मैं हृदय की गहराई से माननीय उच्च न्यायालय का बहुत-बहुत धन्यवाद करूंगा। वास्तव में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ हत्या करने वाले को फांसी का प्रावधान होना चाहिए, जो गाय का दूध पिएगा वह राष्ट्रभक्त बनेगा। गाय सेवा करेगा वो राष्ट्रभक्त बनेगा।

किसानों के हक में बीजेपी सांसद वरुण गांधी की तरफ से दिए गए बयान पर साक्षी महराज ने कहा कि वरुण गांधी का बयान मैंने भी सुना है उन्होंने कहा है किसान की पीड़ा को समझना चाहिए तो हम तो पीड़ा सुनने के लिए तैयार हैं। उनकी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार हैं, जिसे वह काला कानून बता रहे हैं। इसमें बताओ तो काला कहां है वह तो सफेद ही सफेद है अगर एक बिंदु भी काला बताएं तो हम उसको हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल शोर मचाना बैठ कर बात नहीं करना, डिस्कशन नहीं करना, ना तो लोकसभा में डिस्कशन करना, ना वित्त सभा में करना और ना टेबल पर करना मुझे लगता है ये राजनीति है राजनीति चलती रहेगी।

साक्षी महराज ने किसानों के आन्दोलन पर तीखा वार करते हुए कहा कि वहां किसान नहीं थे किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने वाले लोग थे। किसान तो खेत में काम कर रहा था। किसान आज भी खेत में काम कर रहा है। आप बता दीजिए उन्नाव में कौन से 10 किसान गए थे। ऐसा है वहां किसान नहीं थे किसानों की कंधे पर बंदूक रखकर चलाने वाले लोग थे वह लोक दल की बैठक थी सारे देश से विभिन्न पार्टियों के नेता लोग वहां आए थे उनके कार्यकर्ता वहां आए थे किसान तो खेत में काम कर रहा था।

Related Articles

Back to top button