ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट को लेकर तालिबान को दी धमकी, कहा- हम नहीं करेंगे अफगानिस्तान की मेजबानी

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड यानी क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बड़ा फैसला अफगानिस्तान के आस्ट्रेलिया दौरे को लेकर किया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) ने साफ शब्दों में इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि अगर अफगानिस्तान की तालिबानी सत्ता महिला क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाती है तो फिर आस्ट्रेलिया भी अफगानिस्तान की पुरुष टीम की मेजबानी नहीं करेगा। इस बारे में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है।

दरअसल, आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच एशेज सीरीज से पहले एक टेस्ट मैच होना था, लेकिन अफगानिस्तान में हुए सत्ता के उलटफेर के बाद इस मुकाबले को स्थगित कर दिया था और अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि हम तब तक अफगानिस्तान की मेजबानी नहीं करेंगे, जब तक अफगानिस्तान की तरफ से महिला क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति नहीं मिल जाती। क्रिकेट आस्ट्रेलिया का कहना है कि अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का समर्थन किया जाना चाहिए

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “विश्व स्तर पर महिला क्रिकेट के विकास को गति देना क्रिकेट आस्ट्रेलिया के लिए भी अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। क्रिकेट के लिए हमारा दृष्टिकोण यह है कि यह सभी के लिए एक खेल है और हम हर स्तर पर महिलाओं के लिए खेल का समर्थन करते हैं। यदि हाल की मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो सामने आया है कि अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने आगे कहा है, “ऐसे में पुष्टि की जाती है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास होबार्ट में खेले जाने वाले प्रस्तावित टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी नहीं करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हम इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समर्थन के लिए आस्ट्रेलियाई और तस्मानिया की सरकार को धन्यवाद देते हैं।” इस तरह माना जा रहा है कि फिलहाल के लिए ये टेस्ट मैच कैंसिल कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button