ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, मुलाकात के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की लगी लंबी कतार

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। प्रियंका वाड्रा लखनऊ से रायबरेली पहुंचीं। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। वहीं संगठन के जिम्मेदारों में बेचैनी भी देखी जा रही है। कारण तमाम दावों के बावजूद यहां सब कुछ ठीक नहीं है। प्रियंका का यह दौरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा। फिलहाल वे लंबे अंतराल के बाद दो दिन के कार्यक्रम के तहत पहुंचीं हैं।

सुबह दस बजे जिले की सीमा में दाखिल हाेते ही चुरुवा बार्डर से प्रियंका के स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। वह 11ः30 बजे भुएमऊ गेस्टहाउस पहुंचीं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लखनऊ से रायबरेली के रास्ते जगह जगह अपने नेता का पूरे जोश के साथ स्वागत किया। प्रियंका के पहुंचने से पहले गेस्ट हाउस को सजा दिया गया था। वह यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही पार्टी से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों से भी वार्ता करेंगी। सोमवार को प्रियंका जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी। उनके आगमन से पहले सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा रायबरेली पहुंच चुके थे। उन्होंने ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की थी। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रियंका की क्लास में कौन फेल होता है, कौन पास। कारण वह निचले स्तर तक के पदाधिकारियों से इस बार संवाद करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की तैयारी परखने के साथ ही वे पिछले दिनों चलाए गए कार्यक्रमों व अभियान की समीक्षा भी करेंगी। इस कारण जिम्मेदारों में बेचैनी देखी जा रही है। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें सभी प्रकोष्ठों व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अब तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button