ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

दिल्ली में तेजी से बढ़े वायरल बुखार के मामले, बच्चों में दिखे ये लक्षण तो न बरतें लापरवाही

नई दिल्ली। दिल्ली में बच्चों में वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें अधिकतर बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं। कुछ बच्चों में तेज बुखार, उल्टी दस्त की समस्या भी है। जबकि प्रतिदिन दो-तीन बच्चों में डेंगू की शिकायत मिल रही है। द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग की वरिष्ठ डाक्टर मीना जे के मुताबिक ओपीडी में ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ी है, जिन्हें तेज बुखार आ रहा है। बच्चों में यह बुखार चार से छह दिन तक चल रहा है। साथ ही उनमें खांसी-जुकाम की भी शिकायत मिल रही है। कुछ बच्चों में सांस लेने में परेशानी भी देखी जा रही है।

ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें बिना मास्क लगाए बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। साथ ही घर में अगर किसी सदस्य को बुखार या सर्दी-जुकाम है तो बच्चों को उससे दूर रखना चाहिए। डा. मीना ने बताया कि वायरल से पीड़ित कई बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एनआइसीयू में भर्ती किया जा रहा है। पिछले दो सप्ताह से बच्चों में डेंगू के भी तीन-चार मामले प्रतिदिन आ रहे हैं।

मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में पीडियाट्रिक्स विभाग के हेड डा. राहुल नागपाल का कहना है कि उनके यहां भी ओपीडी में 40 से 50 बच्चे प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें अधिकतर वायरल बुखार से पीडि़त होते हैं। कहा कि बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है जो बच्चों के लिए घातक हो सकता है। इसलिए इस मौसम में छोटे बच्चों (करीब एक साल) का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चे में तेज बुखार, उल्टी-दस्त और सर्दी जैसे लक्षण दिखने पर उसे तुरंत अस्पताल में दिखाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button