ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
खेल

GT20: युवराज ने अनोखे अंदाज में जड़ा फ्लैट छक्का, हैरान रह गया पाक गेंदबाज शादाब

कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी20 लीग के तीसरे मुकाबलें में युवराज सिंह की कप्तानी वाली टोरंटो नेशनल्स ने एडमन्टन रॉयल्स को 2 विकेट से हराकर मैच पर कब्ज़ा किया। इस मैच में युवराज सिंह भी लय में नजर आए उन्होंने 21 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रनों की तूफानी पारी खेली। ऐसे में मैच में युवी ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान फ्लिक शाॅट खेलकर फ्लैट छक्का मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, 19 ओवर में 192 रन (बारिश की वजह से ओवर घटे) के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 29 के स्कोर तक उसने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए। युवराज ने अपनी 21 गेंदों की 35 रन की पारी में 3 छक्के और 3 चौके जड़े। लेकिन आउट होने से पहले युवराज ने कुछ यादगार शॉट खेले, जिनमें पाकिस्तानी लेग स्पिनर शादाब खान की गेंद पर फ्लिक से मिड-विकेट क्षेत्र में लगाया गया छक्का भी शामिल है, जिसे देखकर शादाब हैरान रह गए। इस छक्के वाली वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे है।

Sidak Singh Saluja@SIDAKtweets

35 in 21 which include 3 sixes and 3 fours as well.
Loved watching him bat after so long ❤️🏏 @YUVSTRONG12 @GT20Canada @TorontoNational

🎶

Embedded video

See Sidak Singh Saluja’s other Tweets

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button