ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
विदेश

US में तालिबानी गेटअप में राकेट लांचर लिए दिखे बाइडेन, होर्डिंग पर लिखा शर्मनाक संदेश !

अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर द्वारा काबुल हवाईअड्डे पर पिछले महीने हुए आत्मघाती धमाके के कुछ दिनों बाद ‘ISIS-K’ के आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए किए गए ड्रोन हमले को ‘‘गलती” के रूप में स्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक होर्डिंग्ज को लेकर बवाल मच गया है। दिलचस्प  बात यह है कि होर्डिंग्ज  में बाइडेन को तालिबानयों जैसे कपड़े पहने हुए दिखाया गया है और उनके हाथ में रॉकेट लॉन्चर है। साथ ही होर्डिंग पर  अमेरिका को शर्मसार करने वाला संदेश लिखा है- तालिबान को फिर से ग्रेट बनाया जा रहा !

होर्डिंग के पीछे इस शख्स का हाथ
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की पूरी तरह से वापसी को US में भी कई लोगों ने गलत बताया है। ये लोग राष्ट्रपति जो बाइडेन पर अपनी जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगा रहे हैं। अमेरिकी राज्य पेनसिल्वेनिया में अब होर्डिंग लगाकर बाइडेन पर तंज कसा गया है। अलग-अलग जगहों पर कई होर्डिंग लगाई गई हैं, जिनमें राष्ट्रपति बाइडेन का चेहरा लगा हुआ है।

इन होर्डिंग के पीछे पेंसिल्वेनिया के पूर्व रिपब्लिकन सीनेटर स्कॉट वैगनर को माना जा रहा हैं। उन्होंने 2014 से 2018 ऐसे जिले का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें यॉर्क काउंटी शामिल है। वैगनर ने फॉक्स न्यूज को बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन के अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के फैसले ने हमें दुनिया के लिए हंसी का पात्र बना दिया। तालिबानी खुले तौर पर कह रहे हैं कि उन्होंने अमेरिका को अफगानिस्तान से बाहर भगा दिया

वैगनर बोले- नहीं हटाएंगे होर्डिंग
वैगनर ने कहा कि वह इस बात से निराश और चिंतित हैं कि जब से हम उनके देश में गए, वहां के युवाओं ने जिस स्वतंत्रता का अनुभव किया, वह अब छीन ली जाएगी, क्योंकि तालिबान अपनी सत्ता जमा चुका है। उन्होंने साफ कहा कि इन होर्डिंग को जल्दी नहीं हटाया जाएगा और कम से कम दो महीने तक ये ऐसे ही लगी रहेंगी। उन्होंने कहा कि मैं किसी से कुछ छिपा नहीं रहा हूं, जो मुझे लगता है, वही दिखा रहा हूं।

ऐसे और होर्डिंग लगाने को उत्सुक लोग
वैगनर ने पूरे राज्य में 12 से ज्यादा होर्डिंग के लिए 15,000 डॉलर खर्च किए। उन्होंने कहा कि यह इमेज उनके किसी जानने वाले ने भेजी थी, जो उन्हें पसंद आई। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि देश भर में इस तरह के और होर्डिंग लगेंगे, क्योंकि कुछ लोगों ने इसकी इजाजत के लिए उनसे संपर्क किया है। बता दें कि 2001 में अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज अफगानिस्तान में तालिबान के विरोधी नॉर्दर्न अलायंस जैसे मिलिशिया के साथ मैदान में कूद पड़ीं।

Related Articles

Back to top button