ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

देश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटों में आए 26 हजार केस; 252 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में देश भर से कोरोना के 26 हजार नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 252 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,115 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 252 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

इसी दौरान देश में 34, 469 लोग कोविड से रिकवर होकर घर लौटे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 3,09,575 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं 3,27,49,574 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,45,385 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव केस में 8,606 की कमी आई है।

केरल में कोरोना के 15,692 नए मामले, 92 की मौत

देश में आए कोरोना के कुल 26,115 मामलों में से केरल में कोरोना के 15,692 मामले सामने आये जबकि प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही केरल में संक्रमितों की कुल संख्या 45,24,185 जबकि मरने वालों की संख्या 23,683 हो गई है।

महाराष्ट्र में 2583, तमिलनाडु में 1661 और कर्नाटक में 677 नये मामले

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,583, तमिलनाडु में 1661, कर्नाटक में 677 नए मामले सामने आए।

देश में लगी वैक्सीन की 81 करोड़ से अधिक डोज

देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 81,78,68,213 डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 96,46,778 डोज दी गई। कोविन पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। अब तक दी गई 81,85,13,827 खुराक में से 61,01,36,609 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 20,77,31,604 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

देश में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर कोरोना टीकाकरण का एक दिन का रिकार्ड बनाया गया था। इस दिन टीके की ढाई करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई थी।

आइएसीएमआर(ICMR) के अनुसार सोमवार को देश भर में 14 लाख 13 हजार 951 सैंपल्स की जांच हुई। वहीं अब तक 55 करोड़, 50 लाख, 35 हजार 717 सैंपल्स की जांच हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button